फीचर्डराष्ट्रीय

आप ने भाजपा का कचरा कर दिया: शिवसेना

uddhav thakareमुंबई : दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आज कहा कि आप की झाडू ने भाजपा का कचरा कर दिया। शिवसेना ने दिल्ली चुनाव में खराब प्रदर्शन के करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। शिवसेना ने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए यह सबक है कि चुनाव केवल वादों और भाषणों के आधार पर नहीं जीते जा सकते हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय के अनुसार, झाडू वाली आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जबरदस्त बहुमत प्राप्त करने वाली भाजपा का कचरा कर दिया। भाजपा नेताओं को अपनी जीती सीटों को गिनने के लिए उंगलियों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हार की जिम्मेदारी किरण बेदी पर डालना ठीक नहीं है।
महाराष्ट्र सरकार में भाजपा की सहयोगी ने कहा, चुनाव केवल वादों और भाषणों के आधार पर नहीं जीते जा सकते। इस चुनाव ने पार्टी के भीतर असंतोष को सतह पर लाने का काम किया है। अमित शाह लोगों पर अपना जादू चलाने में विफल रहे और मोदी को हथियार के तौर पर उपयोग करने को परिणाम नहीं निकल सका। शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में कहा गया है, भारतीय जनता पार्टी हमारा पुराना सहकारी मित्र है। सम्पूर्ण देश में उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रभाव डाला, लेकिन देश की राजधानी में कमल नहीं खिल सका। पार्टी ने कहा कि केवल घोषणा और भाषण के बल पर चुनाव नहीं जीते जाते। बूथ प्रमुखों का प्रबंधन, जातीय समीकरण और समग्र सत्ता को झोंक देने से भी मनचाहे परिणाम नहीं हासिल किये जा सकते। महाराष्ट्र में भी यह घटित नहीं हो सका और दिल्ली में तो सत्ता के समग्र तंत्र को जनता ने ठुकरा दिया। इस निमित्त भारतीय जनता पार्टी में व्यापक असंतोष और बेचैनी प्रकट हुई।

Related Articles

Back to top button