राज्यराष्ट्रीय

खतरे में साक्षी की कुर्सी, दिल्ली चुनाव के बाद हो सकती है छुट्टी

sakshi maharajनई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर पार्टी कड़ी कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली चुनाव बाद साक्षी महाराज को पार्टी से निलंबित किया जा सकता है। दरअसल, साक्षी महाराज ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि वे सरकार बना सकते हैं और गिरा भी सकते हैं। उनके इस बयान पर पार्टी ने सख्त रुख अपनाने का मन बनाया है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षी महाराज से नाराज हैं। पीएम की नसीहत और पार्टी द्धारा नोटिस दिए जाने के बाद भी साक्षी महाराज अपने विवादित बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं और अब तो उन्होंने सरकार गिराने और बनाने की ताकत वाला बयान देकर सारी सीमाएं ही तोड़ दी। दूसरी ओर, साक्षी महाराज ने सरकार गिराने वाले बयान से पलटी मार ली है। साक्षी महाराज ने मोदी को दैवीय शक्ति से लैस व्यक्ति और समग्र विकास के लिए समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ कर पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button