राज्यराष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव: अब तक इन दिग्गजों ने किया अपना मतदान

delhi chunavनई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। पोलिंग बुथों में वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। आज दिल्ली की जनता राजधानी का भविष्य तय करेंगी। आज फैसला हो जाएगा कि आखिर कौन आने वाले दिनों में दिल्ली की गद्दी पर राज करेगा। जाहिर सी बात है जनता में जिस तरह से उत्साह है ठीक वही उत्साह प्रत्याशियों में भी है। आम जनता की तरह सुबह सुबह-सुबह सभी दिग्गजों ने भी अपना कीमती वोट डाला। भाजपा, आप और कांग्रेस के कई बड़े दिग्गजों ने आज अपने मतदान का प्रयोग किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह निमार्ण भवन में वोट डाला। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम, शिला दीक्षित,शहनवाज हुसैन, अजय माकन, किरण वालिया, मनीष सिसोदिया, किरण बेदी, हर्षवर्धन, आशिष खेतान, उपराज्यपाल नजीब जंग, राहुल गांधी समेत कई और दिग्गजों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। गौरतलब है कि सुबह 10 बजे तक 10 फीसद वोटिंग हो चुकी है। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 673 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। वोटिंग सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगी।

क्यों अहम है चुनाव?
दिल्ली की 70 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान है। चुनाव के लिए आप और बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है, वहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। दरअसल दिल्ली का चुनाव महज दिल्ली का चुनाव नहीं हैं, इस चुनाव का राष्ट्रीय महत्व है और इस चुनाव के कई दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। कहने के लिए तो आज दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान है लेकिन इस चुनाव का असर बहुत दूर तक जा सकता है।

Related Articles

Back to top button