National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

पति ने करवाया पत्नी का रेप, बनवाई क्लिपिंग

rape caseआगरा : पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने उसे बदनाम करने की साजिश रची। अपने चचेरे भाई को टॉस्क दिया। पत्नी के साथ दुराचार कराया। उसकी क्लिपिंग बनवाई। उसके बाद उसे वायरल कराया। पत्नी को यह दिखाया कि वह इस कारण उसे छोड़ रहा है। क्लिपिंग वायरल होने की जानकारी के बाद विवाहिता के घरवालों ने चुप्पी तोड़ी है। सपा नेता मुनेंद्र जादौन के साथ विवाहिता के घरवाले शुक्रवार को एसएसपी राजेश डी मोदक से मिले। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि कविता (बदला हुआ नाम) की शादी नवंबर 2013 में लक्ष्मनपुरी, नई दिल्ली निवासी केशव के साथ हुई थी। पति शराबी था। आए दिन मारपीट किया करता था। उसे छोड़ने के लिए बहाने खोज रहा था। 25 अक्टूबर 2014 को कविता मायके आई थी। उनके घर के पीछे ही छोटू उर्फ अमित रहता है। वह केशव का चचेरा भाई है। 14 जनवरी को कविता छोटू के घर गई थी। घर पर उसकी बहन और मां भी थीं। उन्होंने साजिश के तहत कविता को नशीले मंगौड़े खिला दिए। उसके बाद छोटू ने उससे दुराचार किया और क्लिपिंग बना ली। धमकी दी कि शिकायत पर क्लिपिंग वायरल कर दी जाएगी।
17 जनवरी को कविता ने हिम्मत करके यह जानकारी अपने घरवालों को दी। वे आरोपित के घर पहुंचे तो आरोपित ने एलान देते हुए कहा कि हिम्मत हो तो मुकदमा लिखाओ। दुराचार की क्लीपिंग उसने केशव को भेज दी। इसके बाद केशव ने कविता का सामान घर के बाहर फेंक उसे निकाल दिया। आरोपित ने अब क्लिपिंग को वायरल कर दिया है। वह मोहल्ले के लड़कों के मोबाइल में है। बेटी का घर से बाहर निकलना बंद हो गया। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लिया। इंस्पेक्टर शाहगंज को तत्काल मुकदमा लिख गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शाम को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के घर दबिश भी दी, मगर वह नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button