फीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा के प्रचार का गुब्बारा इंडिया शाइनिंग की तरह फट जाएगा:राहुल

rahनयी दिल्ली। संप्रग के फिर से सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि भाजपा के प्रचार का गुब्बारा 2004 के इंडिया शाइनिंग की ही तरह फट जाएगा। साथ ही आगाह किया कि नरेन्द्र मोदी का सत्ता में आना देश के लिए नुकसानदायक होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राहुल गांधी ने आगाह किया कि मोदी की विचारधारा भारत के विचार के खिलाफ है और कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता से यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी कि यह विचारधारा परास्त हो। पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए उन्होंने ओपिनियन पोल को तवज्जो नहीं दी, जिनमें आगामी लोकसभा चुनावों में संप्रग के खराब प्रदर्शन का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे, हर किसी को अचरज होगा।राजग के जबर्दस्त प्रचार के बारे में राहुल ने कहा कि इंडिया शाइनिंग का गुब्बारा जैसे फटा था, मैं दावे से कह सकता हूं कि यह गुब्बारा भी उसी तरह फटेगा। उन्होंने कहा कि विशेषकर ऐसा उत्तर प्रदेश में होगा, जहां 80 सीटें दांव पर हैं। राहुल ने कहा कि इंडिया शाइनिंग जैसे प्रचार को आगे बढाने की भाजपा में क्षमता है लेकिन सबको ध्यान रखना चाहिए कि 2004 के नतीजे जब सामने आये, वह प्रचार गायब हो गया।भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से मोदी के विरोधी नहीं हैं लेकिन वह उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं जो भारत के विचार के विरुद्ध है। राहुल से सवाल किया गया था कि क्या वह दो महीने पहले प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इस बयान से वह सहमत हैं कि मोदी का सत्ता में आना देश के लिए विनाशकारी होगा। इसके जवाब में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री बुद्धिमान व्यक्ति हैं और अधिकांश मुद्दों पर मैं उनके आगे नतमस्तक हूं। मैं उनकी बुद्धिमत्ता से सहमत हूं।उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति का मामला नहीं है बल्कि विचारधारा का सवाल है जो भारत के विचार पर सवाल खड़े कर रही है। व्यक्तियों की निजी पसंद नापसंद हो सकती है लेकिन वास्तविक खतरा विचारधारा से है। राहुल और सोनिया गांधी ने कांग्रेस के आगामी चुनावों में खराब प्रदर्शन को लेकर आए ओपिनियन पोल को नकार दिया।सोनिया ने कहा कि स्पष्ट रूप से मेरा ओपिनियन पोल में ज्यादा यकीन नहीं है। 2004 में भी ओपिनियन पोल के हिसाब से कांग्रेस की कहानी खत्म हो चुकी थी। 2009 में भी हमें (ओपिनियन पोल में) कोई मौका नहीं दिया गया था लेकिन हम अधिक सीटें जीते। इसलिए हम ओपिनियन पोल के हिसाब से शत प्रतिशत नहीं चल सकते।राहुल ने भी कुछ इसी तरह की बात करते हुए कहा कि 2009 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का अनुमान लगाया गया था और राजग की लहर बताई गई थी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए कहा गया था कि वह केवल पांच सीटें जीतेगी लेकिन उसे 22 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि उस समय आपने हम पर विश्वास नहीं किया था। (इस बार) जब परिणाम आएंगे तो आपको हैरत होगी।

Related Articles

Back to top button