National News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

माओवादियों ने की सात लोगों की गोली मारकर हत्या

naxalगुमला : गुमला जिले में सात लोगों की हत्या किए जाने की सूचना है। पुलिस ने हत्या की वारदात की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात मंगलवार देर रात करीब 10 बजे जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर घाघरा के बरलांग गांव में हुई है। इस घटना में माओवादियों का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। जानकारी के मुताबिक घाघरा के बरलांग गांव में रात करीब 10 बजे माओवादियों का हथियारबंद दस्ता पहुंचा। दस्ते में करीब एक सौ नक्सली शामिल थे। उन्होंने अंधाधुंध फायिरग की। इसमें सात लोगों के मारे जाने की खबर है। सूत्रों ने यह नहीं बताया कि मारे गए लोग उसी गांव के थे या बाहर से आकर वहां रुके थे। सूत्रों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि नक्सलियों द्वारा दर्जनों राउंड फायिरग की गई। नक्सलियों का दस्ता करीब आधे घंटे तक गांव में रहा और फिर पास के जंगलों में चला गया।

Related Articles

Back to top button