National News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

मुंडे की बेटी ने रचा इतिहास, 7 लाख मतों से जीती

preetam mundeyमुंबई। पिता के निधन चुनावी मैदान में उतरीं गोपीनाथ मुंडे की दोनों पुत्रियों पंकजा एवं प्रीतम मुंडे ने रविवार को जीत हासिल की। बीड लोकसभा के उपचुनाव में में प्रीतम ने करीब सात लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की तो पंकजा ने भी अपनी परली विधानसभा सीट को बरकरार रखा। फिलहाल लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड माकपा के अनिल बसु के नाम था। उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की आरमबाग सीट पर 5,92,502 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। बीड में 32 साल की प्रीतम ने को 9,22,416 मत मिले और उन्होंने कांग्रेस के अशोक पाटिल को 6,96,321 मतों के अंतर से मात दी। मुंडे की ज्येष्ठ पुत्री एवं भाजपा की निर्वतमान विधायक पंकजा मुंडे ने अपने चचेरे भाई एवं राकांपा प्रत्याशी धनंजय मुंडे को परली विधानसभा क्षेत्र से 25,895 मतों से हराया। पंकजा को 96904 वोट जबकि धनंजय को 71009 वोट मिले। एजेंसी

A valid URL was not provided.

Related Articles

Back to top button