दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

मुंबई हमले के साक्ष्य पाकिस्तान पर निर्भर : भारत

26नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि 26/11 के मुंबई हमले से जुड़े 99 प्रतिशत साक्ष्य पाकिस्तान में उपलब्ध होंगे और यह पाकिस्तान पर निर्भर है कि वह साक्ष्य पेश करे और हमले के साजिशकर्ताओ के खिलाफ कार्रवाई करे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने 26/11 से जुड़े साक्ष्यों की मांग की है और इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा  ‘‘मुंबई हमले की पूरी साजिश पाकिस्तान में रची गई  हमला करने वाले आतंकवादियों का प्रशिक्षण पाकिस्तान में हुआ। उनको धन पाकिस्तान में उपलब्ध कराया गया। इस तरह करीब 99 प्रतिशत साक्ष्य पाकिस्तान में ही उपलब्ध हैं।’’प्रवक्ता ने कहा कि यह पाकिस्तान पर निर्भर है कि वह मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को पकड़ने के लिए साक्ष्य पेश करे। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी न्यायिक आयोग के साथ पूरा सहयोग किया  जिसने सितम्बर के अंत में भारत का दौरा किया था। वे जो भी सुबूत चाहते थे  वे सभी 14-15 अक्टूबर को पाकिस्तानी उच्चायोग को सौंप दिए गए थे। प्रवक्ता ने कहा कि अब यह पाकिस्तानी प्रशासन पर निर्भर है कि वे अपने आश्वासन के अनुसार मुंबई हमले के सूत्रधारों को सजा दिलाएं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि मुंबई हमले के मामले में आगे बढ़ने के लिए उसे भारतीय पक्ष से और अधिक साक्ष्यों की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button