उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोदी की हवा सिर्फ चैनलों में : केजरीवाल

 

krकानपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी की हवा समाचार चैनलों के अलावा कहीं नहीं है।

कानपुर के रेलबाजार स्थित रामलीला मैदान में आप की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा ‘‘पिछले कुछ समय से मैं सुन रहा था कि मोदी की बहुत हवा है। दो दिन से मैं लगातार घूम रहा हूं। हरियाणा के कुछ इलाकों के अलावा मैंने उत्तर प्रदेश की करीब 18 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। मुझे तो कहीं मोदी की हवा नजर नहीं आई।’’उन्होंने कहा ‘‘मोदी की हवा केवल समाचार चैनलों में हैं बस। ये चैनल वाले पैसे लेकर ओपिनियन पोल दिखाते हैं और मोदी की हवा बना रहे हैं। यह बात एक स्टिंग आपरेशन में सामने आ चुकी है।’’केजरीवाल ने कहा कि देश में हवा जरूर है लेकिन मोदी की नहीं बल्कि गुस्से की हवा है। लोगों में बहुत गुस्सा है। हवा बदलाव की है। लोग बदलाव चाहते हैं। दिल्ली में आप को मिली जीत लोगों के गुस्से का इजहार थी। लोग भाजपा और कांग्रेस से बहुत परेशान हैं। यही हकीकत है।

भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों उद्योगपति मुकेश अंबानी के ‘चमचे और एजेंट’ हैं। मुकेश दोनों को चुनाव लड़ने के लिए पैसे देता है।

केजरीवाल ने कहा ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी-दोनों मुकेश अंबानी के हेलीकप्टर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मैंने दिल्ली में अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान जब मुकेश अंबानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई तो कांग्रेस और भाजपा वाले मिलकर विरोध करने लगे।’’आप संयोजक ने कहा ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस और भाजपा को आखिर मुकेश से इतना प्यार क्यों है? दोनों दल मुकेश की चापलूसी क्यों करते हैं?’’केजरीवाल ने कहा ‘‘मैंने मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के स्विस बैंक एकाउंट नंबर दिए और पूछा कि क्या सत्ता में आने के बाद वह इन दोनों के पैसे को देश में लाएंगे? मेरे सवाल का मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर मैंने राहुल को पत्र लिखकर यही सवाल पूछा लेकिन उनका भी कोई जवाब नहीं आया।’’

आप के नेता ने कहा कि मोदी की अंबानी के साथ सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और विदेशी कंपनी वाल मार्ट से भी सांठगांठ हो गई है। तभी वह किराना में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर चुप्पी साधे हुए हैं और राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं करवा रहे हैं।केजरीवाल ने कहा ‘‘मैं जब 49 दिन के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा सकता हूं तो राजस्थान में भाजपा की सरकार राबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज करा रही है?’’उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने देश में गैस के कुएं मुकेश अंबानी की कंपनी को बेच डाले हैं। इसलिए एक अप्रैल से देश में महंगाई और बढ़ने वाली है।आप के संयोजक ने कहा ‘‘राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए हमें आपस में लड़ाकर दंगे कराते हैं। अगर किसी दंगे की सही जांच हो जाए दोषी नेता जेल चला जाए तो कोई दंगे कराने की हिम्मत नहीं करेगा। आप की सरकार ने 1984 के सिख दंगों की जांच के आदेश दिए थे। अगर हम केंद्र की सत्ता में आए तो सभी दंगों की जांच करवाएंगे।’’केजरीवाल ने जनसमूह से कहा ‘‘आज देश में एक ही दल ईमानदार राजनीति और सरकार दे सकता है वह है आप। अगर हम एक नहीं हुए तो कांग्रेस और भाजपा देश को बेच डालेंगे। मैं आप लोगों से वोट नहीं बल्कि देश बचाने की अपील करने आया हूं।’’

केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप 1०० लोकसभा सीटें जीतेगी। आप की सीटें कांग्रेस से ज्यादा होंगी। बिना आप के केंद्र में किसी सरकार का गठन नहीं हो पाएगा।उन्होंने कहा ‘‘हम सत्ता में आए तो देश की राजनीति बदल देंगे। भारत जो अभी गरीब है हम उसे फिर से सोने की चिड़िया बना देंगे।’’

इस दौरान आप नेता संजय सिंह ने कहा ‘‘देश के लोग और पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ें। हम ये फैसला केजरीवाल पर छोड़ते हैं।’’

 

Related Articles

Back to top button