राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लिया, सेना के आधुनिकीकरण पर दिया जोर:

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में सेना कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लिया। बुधवार से शुरू हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, बदलते सुरक्षा हालात, सैन्य तैयारियों, क्षमताओं के विकास और सेना के आधुनिकीकरण पर चर्चा कर रहे हैं।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने भूमि युद्ध सिद्धांत जारी किया। यह सिद्धांत युद्ध के बदलते स्वरूप और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना को तैयार करने की रूपरेखा प्रदान करेगा।

राजनाथ सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के तीन जवानों को सम्मानित भी किया।यह सम्मेलन भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका लक्ष्य एक ऐसी सेना का निर्माण है, जो प्रगतिशील, हर परिस्थिति में ढलने वाली, तकनीक से सशक्त और भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार हो।

Related Articles

Back to top button