उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में जोड़ी गई लखीमपुर की किशोरी की कलाई, 11 घंटे चला ऑपरेशन

लखनऊ : एक सिरफिरे की सनक का शिकार बनी लखीमपुर की शिवानी के साथ पूरा समाज उठ खड़ा हुआ है। बुधवार को लखीमपुर की इस चौदह वर्षीय किशोरी को रोहित चौरसिया नाम के युवक ने तलवार के हमले से बुरी तरह घायल कर दिया था।उसकी बायीं कलाई हाथ से अलग कर दी थी, जबकि दायीं कलाई को करीब 70 फीसद काट दिया था। सिर पर भी गंभीर चोट थी लेकिन किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के डॉ बृजेश कुमार मिश्रा की टीम ने जटिल सर्जरी के जरिये किशोरी का कटा बायां हाथ जोडऩे के साथ दायें हाथ व सिर की सर्जरी में भी सफलता हासिल कर ली है।

चिकित्सकों की टीम ने 11 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद करीब चार सौ टांके लगाकर यह सफलता हासिल की है। फिर भी, अभी अगले 72 घंटे महत्वपूर्ण हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि यदि हमले के छह घंटे में किशोरी उनके पास ले आई जाती तो सफलता में कोई संशय न होता लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे की घटना के बाद किशोरी उनके पास नौ बजे पहुंची और 11 बजे रात ऑपरेशन शुरू किया गया।

उधर, घटना के बाद पूरे लखीमपुर में आक्रोश है। पुलिस ने किशोरी के मामा की तहरीर पर आरोपी रोहित चौरसिया के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जानलेवा हमला, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई हैं।

गुरुवार दोपहर महिला कल्याण मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी भी किशोरी का हाल जानने केजीएमयू पहुंचीं। उन्होंने हर प्रकार से मदद का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Back to top button