National News - राष्ट्रीयState News- राज्य
सरोजनी नायडू की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: राजधानी लखनऊ मे प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की 65 पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश के राजपाल राम नाईक ने हजरतगंज स्थित पार्क मे पहुंच कर पार्क मे लगी मूर्ती पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रथम महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वर्तमान राज्यपाल राम नाईक ने याद किया। राज्य पाल ने बताया की देश की पहली महिला राज्य पाल थी और देश की आजादी में भाग लिया और यह वह समय था जब महिलाये राजनीती में नहीं आती थी। आपको बता दे की महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू का अपने पद पर रहते हुए निधन हुआ था। आज देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए राज्यपाल राम नाईक श्रद्धांजलि अर्पित की।