अजब-गजब

सोनम से फिर रोमांस करेंगे फवाद खान

sonam_fawadमुंबई : बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता फवाद खान सिल्वर स्क्रीन पर फिर हॉट अभिनत्री सोनम कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। पाकिस्तानी अभिनता फवाद खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत पिछले वर्ष प्रदर्शित खूबसूरत में सोनम कपूर के साथ की थी। फवाद खान इसके बाद सोनम कपूर के लगातार संपर्क में हैं। चर्चा है कि फवाद खान अनुजा चौहान की किताब पर आधारित फिल्म ‘बैटल फॉर बिट्टोरा’ में अल्ताफ खान के रोल में दिखेंगे। सोनम और वे लीड रोल्स में तय बताए जाते हैं। इस पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। दो साल पहले सोनम ने पिता अनिल कपूर से ये फिल्म बनाने की पेशकश की थी। फिर प्रोजेक्ट में देरी पर सोनम बोली थीं कि उनके पिता नहीं बनाते तो वे खुद इसका निर्माण करेंगी। सोनम कपूर ने कहा मेरी बहन रिया जैसे ही स्क्रिप्ट तैयार करेगी हम फिल्म कर लेंगे। वहीं फवाद ने बताया कुछ कहानियां पढ़ रहा हूं। फिलहाल कुछ तय नहीं। कपूर परिवार से मेरी ट्यूनिंग बहुत अच्छी है। अगली फिल्म उनके साथ हुई तो मुझे जरा भी परेशानी नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button