दिल्लीफीचर्डराज्यराष्ट्रीय

अंदरूनी कलह बंद कर 2०14 की तैयारी में जुटें : सोनिया

 

soनई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अंदरूनी कलह बंद कर सरकार के अच्छे कार्यों का संदेश लेकर जानता के बीच जाने के लिए कहा। कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में हार से स्तब्ध कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने पार्टी नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। रविवार को परिणामों की घोषणा के शीघ्र बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि पार्टी को गंभीर आत्म निरीक्षण की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश राजस्थान दिल्ली और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के परिणामों की समीक्षा के लिए सोनिया ने सभी राज्यों के प्रभारी महासचिवों की बैठक बुलाई है। इन चारों राज्यों में कांग्रेस ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। सोनिया ने कहा कि खाद्य महंगाई कांग्रेस के खिलाफ जनता की नाराजगी का मुख्य कारण साबित हुई। उन्होंने भ्रष्टाचार से निबटने की चुनौतियों का भी हवाला दिया जिसके कारण मतदाताओं ने कांग्रेस से दूरी बना ली। वर्ष 2०14 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जाने वाले इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस केवल मिजोरम में सत्ता बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है। पिछले तीन कार्यकाल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को 7० में से सिर्फ आठ सीटों पर जीत मिली जबकि उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा को राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बहुमत हासिल हुआ है। राजस्थान में पिछले पांच वर्षों से सत्ता पर काबिज कांग्रेस को भाजपा ने अपदस्थ कर दिया जबकि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की।

Related Articles

Back to top button