उत्तर प्रदेश

अकेले मुसलमान को मार देना सबसे बड़ी कायरता : आजम

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
azamलखनऊ/रामपुर: नोएडा के दादरी में उग्र ग्रामीणों द्वारा गौमांस खाने और रखने की अफवाह पर एक सख्स की हत्या कर और उसके बेटे को अधमरा कर दिया। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने प्रधानमंत्री नरें मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “इस तरह कमजोर और अकेले मुसलमान को मार देना सबसे बड़ी कायरता है। क्या ये पाकिस्तान न जाने की सजा है?” आजम ने पीएम मोदी को बीजेपी वर्करों को रोकने की नसीहत भी दी। बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए आजम ने कहा, “जिंदगी, राजनीति और पद हमेशा के लिए नहीं होती, लेकिन बदनामी हमेशा के लिए होती है। इसलिए प्रधानमंत्री जी अपने कार्यकर्ताओं को रोकिए।” आजम ने कहा कि बीजेपी 2017 चुनावों से पहले दंगा कराने की कोशिश में है।
बता दें, यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने इसके पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ बड़ी ताकतें उन्‍हें देश से निकाल कर पाकिस्तान भिजवाने की साजिश में लगी हुई हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपसी एकता से सियासी ताकत को बढ़ाया जाए। यह ताकतें तकदीर बदल देंगी। आजम के इस बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है। ऐसा ही मुजफ्फरनगर के वक्त किया गया था और ऐसा ही अब किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button