उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

अखिलेश ने प्रियंका को किया फोन और हो गया गठबंधन

यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने अन्य पार्टियों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। लेकिन एक समय में गठबंधन की बातचीत टूट के कगार पर पहुँच चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के बीच एक फोन कॉल ने गठबंधन तय करवा दिया। इसके बाद ही तय हुआ कि प्रदेश में सपा 298 सीट और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश और प्रियंका गांधी के बीच और ऐसी क्या बात-चीत हुई जिसने गठबंधन पर मुहर लगा दी।
दरअसल, सपा का कहना था कि गठबंधन के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उनसे कोई संपर्क नहीं कर रहा है। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी गठबंधन कराने में असफल साबित हो रहे थे। फिर सुबह अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी को फोन किया और मामला सुलझ गया। प्रियंका और अखिलेश की बातचीत में तय हुआ कि जिन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, सपा वहां से अपने उम्मीदवार वापस लेगी। अब कयास ये लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के साथ प्रचार और मंच भी साझा कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button