जीवनशैली

अगर चाहते हैं घनी और आकर्षक आइब्रो तो आइब्रो में लगाएं प्याज का रस

आइब्रो को अगर अपनी मनचाही शेप देनी हो तो उसका मोटा होना जरूरी होता है। कुछ लड़कियों की आईब्रो प्राकृतिक रूप से घनी होती है, पर कुछ लड़कियां पतली आइब्रोज की समस्या से परेशान रहती हैं। अपने आइब्रो को मोटा दिखाने के लिए लड़कियां आइब्रो पेंसिल का भी इस्तेमाल करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप की आइब्रो प्राकृतिक रूप से घनी हो जाएगी। 
घनी आइब्रो के लिए करें ये उपाय:
# अगर आपकी आइब्रो बहुत ज्यादा पतली है तो कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें। रोज रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाकर मसाज करें। सुबह उठने पर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।
# प्याज के रस को अपनी आइब्रोज पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ जाएगी। 
# अंडे का पीला भाग निकालकर रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
# नारियल के तेल की कुछ बूंदों को लेकर अपने आइब्रो पर लगाएं। अब हल्के हाथों से अपनी आईब्रो से मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सरकुलेशन बेहतर होगा और आइब्रो की ग्रोथ भी बढ़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button