व्यापार

अगले चीनी सीजन में ‎रिकॉर्ड उत्पादन होगा

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीनी वर्ष 2018-19 में चीनी उत्पादन 290 से 300 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। चीनी वर्ष अगले साल अक्टूबर से शुरू होगा। यह अनुमान कुछ राज्यों में गन्ने की खड़ी फसल और किसानों के बुआई के इरादे पर आधारित हैं। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो यह न केवल भारत में किसी एक वर्ष में सबसे अधिक उत्पादन होगा बल्कि यह 2017-18 के उत्पादन स्तर से करीब 40 से 50 लाख टन अधिक रहेगा।

अगले चीनी सीजन में ‎रिकॉर्ड उत्पादन होगा

चीनी वर्ष 2017-18 में उत्पादन 250 लाख टन रहने का अनुमान है। उद्योग के एक वर्ग का मानना है कि इस साल वापस लौटता मॉनसून अच्छा रहा है और किसानों के लिए गन्ने की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं, जिससे वे ज्यादा गन्ने की ज्यादा बुआई के लिए प्रोत्साहित होंगे। दो साल तक कम बारिश के बाद इस साल वापस लौटता हुआ मॉनसून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अच्छा रहा है।

वहीं उत्तर प्रदेश में सी0-238 किस्म की 80 फीसदी रकबे में बुआई के आसार हैं, जिससे चीनी उत्पादन में अहम इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि चीनी क्षेत्र की कुल पेराई क्षमता में अहम बढ़ोतरी होने का अनुमान है क्योंकि बंद 80 सरकारी चीनी फैक्टरी आने वाले महीनों में चालू हो जाएंगी। इनमें से 40 चीनी फैक्टरियां महाराष्ट्र में हैं, जबकि 30 उत्तर प्रदेश में हैं।

Related Articles

Back to top button