मनोरंजन

अगले साल बॉयफ्रेंड विकी जैन से शादी कर सकती हैं अंकिता

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली ANKITA LOKHANDE इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म MANIKARNIKA: THE QUEEN OF JHANSI के लिए सुर्खियों में हैं। MANIKARNIKA में काम करने के बाद ANKITA टीवी की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले एक्ट्रेस बन चुकी हैं। छोटे पर्दे पर पवित्र रिश्ता से सबको दिलों पर राज करने वाली ANKITA पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म में ANKITA झलकारी बाई का रोल प्ले कर रही हैं..जो फिल्म की कहानी के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही अपना झलकारी बाई लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। पोस्टर में ANKITA मराठी लुक में कमाल लग रही थी।

इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अंकिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बॉम्बे लाइम की रिपोर्ट की माने तो अंकित साल 2019 में अपने बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ शादी कर सकती हैं। साथ ही शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों के होने की खबर आ रही है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह से ब्रेकअप के बाद पिछले साल से ही अंकिता का नाम मुंबई बेस्ट बिजनेसमैन विकी जैन के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर एक साथ इवेंट में देखा जा चुका है। वहीं सुशांत सिंह राजपुत और अंकिता के रिश्ते की शुरुआत पवित्र रिश्ता के सेट से हुई थी जिसके बाद दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला था। दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर अपना प्यार दिखाने से भी पीछे नहीं हटते थे…अक्सर दोनों अपनी रोमांटिक फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते थे। हांलाकि साल 2016 में दोनों स्टार्स के अलग होने की खबरे मीडिया में छाई रही थी।

Related Articles

Back to top button