मनोरंजन

अनिल कपूर के घर दोबारा बजेगी शहनाई

अन‍िल कपूर की बड़ी बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर ने बीते साल मई में आनंद आहूजा से शादी की थी और अब उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी की तैयारी में हैं।

जानिए किसे कर रही हैं डेट-

नई दिल्ली : अभिनेता अन‍िल कपूर के घर जल्‍द ही दोबारा शहनाई बजने वाली है। उनकी बड़ी बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर ने बीते साल मई में जाने माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। यह शादी मुंबई में हुई थी। अब खबर है कि उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी की तैयारी में हैं।

https://www.instagram.com/p/Bijn6GcF2x5/?utm_source=ig_web_copy_link

रिया करण बूलानी को डेट कर रही हैं।  सोनम कपूर की शादी में भी रिया और करण की नजदीकियां देखी गई थीं। इतना ही नहीं करण अनिल कपूर के साथ भी देखे जा चुके हैं। करण, कपूर परिवार के काफी क्‍लोज हैं। अर्जुन कपूर के साथ भी उनकी अच्‍छी बॉन्डिंग है।

https://www.instagram.com/p/Bflso0Ojv0D/?utm_source=ig_web_copy_link

इधर, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को लेकर बिजी अभिनेत्री सोनम कपूर ने रिया और करण की रिलेशन पर मुहर लगा दी है। सोनम कपूर ने हाल ही में Zoom Tv से एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत की। सोनम कपूर ने खुलासा किया कि र‍िया और करण पिछले दस सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं।

https://www.instagram.com/p/BmtbNcClH_N/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं दोनों की शादी के सवाल पर सोनम कपूर ने कहा कि वह इस साल शादी नहीं करने जा रहे हैं। सोनम ने कहा कि जब रिया और करण की शादी होगी तो मुझे आपको बताने में खुशी होगी लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है।

कौन हैं करण बूलानी
करण बूलानी क्र‍िएटिव प्रोड्यूसर और Netflix series के एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने एक वेबसीरीज के कई एपिसोड का डायरेक्‍शन भी किया है।

Related Articles

Back to top button