मनोरंजन

अब प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी काम नहीं करेंगे सलमान खान, खाई कसम


मुम्बई : फिल्म ‘भारत’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर का अचानक एक ट्वीट सामने आया। इस ट्वीट में एक अनाउंसमेंट थी। अब्बास के इस पोस्ट पर जानकारी दी गई थी कि प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म ‘भारत’ का हिस्सा नहीं रही हैं। इस पोस्ट को पढ़ने से ऐसा लग नहीं रहा था कि डायरेक्टर इस खबर को बताते हुए दुखी या नाराज हैं। इस ट्वीट की खास बात यह रही कि अपने पोस्ट में अब्बास देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को दुवाएं देते और बेस्ट ऑफ लक कहते नजर आए। कारण था- प्रियंका चोपड़ा की सगाई। जी हां, खबरें चल रही हैं कि प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड निक्स जोनस से सगाई कर ली है। वहीं अब माना जा रहा है कि जल्दी दोनों शादी भी कर लेंगे। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म भारत में काम करने से इनकार कर दिया। ऐसे में जहां प्रियंका चोपड़ा के फैन्स बेहद खुश हैं और उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। वहीं खबर है कि प्रियंका के फिल्म से बैकआउट करने पर सलमान खान उनसे काफी नाराज हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के साथ अब सलमान खान कभी काम नहीं करेंगे।

सलमान खान इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। वहीं प्रियंका और सलमान खान के प्रोफेशनल रिलेशनशिप से कोई अंजान नहीं है। ऐसे में प्रियंका का ‘भारत’ से ‘क्विट’ करना उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आया। खबरों के मुताबिक दोनों स्टार्स तो एक दूसरे से बात भी नहीं कर रहे थे। प्रियंका ने इस बीच सोहेल खान की फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ को भी ठुकराया था। बाद में इस फिल्म में प्रियंका की जगह करीना कपूर ने ली थी। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें प्रियंका सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ हेंगआउट करती दिखीं थीं। साथ ही वह सलमान के भांजे और अर्पिता के बेटे के साथ भी खूब मस्ती करती दिखी थीं। बता दें, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। अब फिल्म भारत में एक बार फिर से सलमान खान और प्रियंका साथ नजर आने वाले थे। फिलहाल इस फिल्म में दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी हैं और अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस फिल्म में स्पेशल अपीरियंस में हैं।

Related Articles

Back to top button