मनोरंजन

अभिनेता शाहिद कपूर की जगह रणवीर सिंह को दिया गया अवॉर्ड!

मुम्बई : अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के बाद अब शाहिद फिर एक बार साउथ रीमेक में नज़र आने वाले हैं। कबीर सिंह फिल्म में हर किसी ने शाहिद कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफें की थीं। मगर अब जब अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें इसके लिए कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया तो शाहिद काफी नाराज़ हो गए थे। हाल ही में आई पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर एक अवॉर्ड नाइट में पहुंचे थे, जहां उन्हें उनकी फिल्म कबीर सिंह के लिए बेस्ट एक्टर पॉपुलर अवॉर्ड मिलना था। जब शाहिद शो में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आखिरी समय में बदलाव करते हुए ये अवॉर्ड रणवीर सिंह को दे दिया गया है।

शाहिद कपूर स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में अपनी एक डांस परफॉर्मेंस भी देने वाले थे जिसके लिए वो कई दिनों से रिहर्सल भी कर रहे थे मगर जब उन्हें आखिरी समय में हुए बदलाव का पता चला तो वो तुरंत ही शो से चले आए। उन्होंने नाराजगी में अपनी परफॉर्मेंस तक रिकॉर्ड नहीं करवाई। शाहिद कपूर ऑर्गेनाइज़र्स से काफी नाराज़ हो गए थे क्योंकि ये एक अनप्रोफेशन बर्ताव था, वो काफी उदास थे क्योंकि हर बात गलत तरह से बताई गई थी, ये अवॉर्ड रणवीर सिंह को दे दिया गया जिसके बाद शाहिद तुरंत शो से निकल गए, वो परफॉर्म करने वाले थे मगर उन्होंने फैसला किया कि वो परफॉर्मेंस रिकॉर्ड नहीं करवाएंगे। शाहिद कपूर को ये अवॉर्ड संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म कबीर सिंह के लिए मिलना था जो कि बाद में रणवीर सिंह को गली बॉय के लिए दे दिया गया। साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी के रीमेक में काम करने के बाद शाहिद जल्द ही दूसरी साउथ फिल्म जर्सी की रीमेक जर्सी में नज़र आएंगे।

Related Articles

Back to top button