मनोरंजन

अभिनेत्री प्रियंका और निक की रॉयल वेडिंग का पूरा खर्च जानकर चौंक जायेंगे आप

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी हुए एक हफ्ता बीत चुका है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 29 नवंबर को मुंबई से जोधपुर पहुंचे थे। यहां चार दिन तक उनकी शादी के फंक्शन चले और 3 दिसंबर को वे वहां से सीधे दिल्ली रवाना हो गए। 4 दिसंबर में उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। प्रियंका हमेशा से चाहती थीं कि वो एक राजकुमारी की तरह दुल्हन बनें । इस वजह से उन्होंने जोधपुर के उमेद भवन से शादी करने का फैसला किया।

खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में करोड़ों रुपए लुटा दिए। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था।


खबरों की मानें तो 4 दिन तक उमेद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए। एक अमेरिकी वेबसाइट के विश्लेषण के अनुसार, इस शादी में करीब 4 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हिंदू वेडिंग पर तकरीबन 30 लाख रुपए खर्च हुए जबकि मेहमानों के खाने पर 43 लाख रुपए खर्च हुए। प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था। निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को बुलाया था। उन्हीं शेफ ने ये केक बनाया।


ऐसे में अगर प्रियंका-निक ने अपनी शादी में 4 करोड़ करोड़ रुपए खर्च किए तो वो कोई बड़ी बात नहीं है। दोनों सितारों ने इस शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेंहदी से लेकर संगीत और आतिशबाजी को जोड़कर ये आंकड़ा 4.13 करोड़ रुपए होता है। प्रियंका और निक ने दाे शादियां की हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की कुल संपत्ति 375 करोड़ डॉलर है।

Related Articles

Back to top button