Lucknow News लखनऊउत्तर प्रदेश

अमेरिकी विवि. द्वारा सीएमएस छात्र को 72,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र हार्दिक शुक्ला को अमेरिका के रोचेस्टर इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा 72,000 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 46 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। इसके अलावा, अमेरिकी के ही एक और प्रख्यात विश्वविद्यालय, फ्लोरिडा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी हार्दिक को 50,000 अमेरिकी डालर अर्थात लगभग 32 लाख रूपये की स्कॉलरशिप का प्रस्ताव दिया है। हार्दिक को यह स्कॉलरशिप उसकी सम्पूर्ण शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

सी.एम.एस. छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बधाई दी है, साथ ही विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विगत विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिकाधिक संख्या में सी.एम.एस. छात्र विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। विदित हो कि अभी तक सी.एम.एस. के 41 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र सैट सेन्टर है जो छात्रों की प्रतिभा एवं योग्यता को निखारकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

Related Articles

Back to top button