उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमेरिकी विवि द्वारा सीएमएस छात्र को एक लाख अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के छात्र अचल दीक्षित ने अमेरिका की इलिनोईस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उच्चशिक्षा हेतु 1,00,000 अमेरिकी डालर (एक लाख अमेरिकी डालर) अर्थात लगभग 64 लाख रूपये की स्कालरशिप अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अचल दीक्षित को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में सी.एम.एस. छात्रों को अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आमन्त्रण लगातार प्राप्त हो रहे हैं।

अभी तक सी.एम.एस. के 30 छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित हो चुके हैं। उम्मीद है कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष रिकार्ड संख्या में सी.एम.एस. छात्र विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित होंगे। श्री शर्मा ने बताया कि सैट सेन्टर के रूप में सी.एम.एस. न सिर्फ अपने विद्यालय के छात्रों को अपितु लखनऊ व पूरे उत्तर प्रदेश के छात्रों को अपनी शैक्षिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल है कि अब तक बहुत बड़ी संख्या में छात्रों ने विदेशों के टॉप विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ प्रवेश की अर्हता प्राप्त की है।

Related Articles

Back to top button