राज्य

असम में बाढ़ से अभी तक 61 लोगों की मौत

Baksa: Villagers stand on a half-submerged wooden bridge  at Bengalipara in the flood hit  Baska district of Assam on Sunday. PTI Photo(PTI8_30_2015_000196B)

गुवाहाटी : असम में बाढ़ से हाल बुरा है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस बाढ़ से अभी तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत सामग्री नहीं मिलने के कारण बाढ़ पीड़ितों में भारी नाराजगी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1880 गांव इस बाढ़ में डूब चुके हैं। बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अब भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला है। बाढ़ पीडितों ने बताया कि उन्हें खाना, दवाईयां और शिशु आहार नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण वह काफी परेशान हैं। सीएम तरुण गोगोई का कहना है कि उन्होंने केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपयों की मांग की है।
पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गुवाहाटी और शिलांग के बीच आज भी सड़क संपर्क टूटा रहा। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कल शाम को बिरन्हट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था और आज फिर से नोंगपोह के पास उनमिंग में भूस्खलन हुआ जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर यातायात बाधित रहा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए कई बुलडोजरों को उतारा है। उम्मीद है कि कल तक सड़क से मलबा हटा लिया जाएगा। भूस्खलन के कारण असम और मेघालय दोनों ओर सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-40 असम को मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ता है।

Related Articles

Back to top button