उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

अ.भा. पर्यावरण जागरूकता प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रा ने हासिल किया देश में प्रथम स्थान

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-7 की छात्रा आयति सक्सेना ने जिम कार्बेट के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय पर्यावरण जागरूकता प्रतियोगिता में देश भर में प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि हेतु आयति को गौल्ड मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गांधी ने आयति की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. के छात्र सृजनशील हैं और इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। डा. गाँधी ने इस सफलता हेतु सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान व शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बधाई दी।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड की इस बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा ने ग्रुप-बी के अन्तर्गत देश भर में सर्वाधिक 84 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया, साथ ही इस बात को भी रेखांकित किया कि सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण सरंक्षण के प्रति सचेत, जागरूक एवं प्रतिबद्ध है। अयाति ने अपने निबन्ध लेखन से बताया कि वातावरण एक प्राकृतिक परिवेश है जो पृथ्वी ग्रह पर जीवन को विकसित, पोषित और नष्ट न होने में मदद करता है। प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है और यह मनुष्यों, पशुओं और अन्य जीवित चीजों को बढ़ने और स्वाभाविक रूप से विकसित होने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button