करिअर

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट रिजल्ट आज शाम 4 बजे होगा घोषित

नई दिल्ली: एपी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तारीख तय हो गई है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन यानि एपीबीआईई (Board of Intermediate Education Andhra Pradesh) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी कि 23 जुलाई, 2021 की शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री आदिमुलापु सुरेश ने इस संबंध में पुष्टि की है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट पर लिखा है, इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष 2021 के परिणाम कल शाम 04.00 बजे जारी किए जाएंगे। ऐसे में 12वीं के छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

एपी द्वितीय वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम आज 23 जुलाई, 2021 को शाम 4 बजे बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, बीआईईएपी द्वारा घोषित किए जाने हैं। हालांकि, बोर्ड को परिणाम जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि करते हुए आधिकारिक नोटिस जारी करना होगा। छात्रों और अन्य हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर नजर बनाए रखें।

बता दें कि इससे पहले, बोर्ड ने राज्य में COVID-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए AP इंटर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था। वहीं देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 31 जुलाई, 2021 तक परीक्षा रद्द करने और परिणाम घोषित करने का आदेश जारी करने के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया था। इसके बाद बोर्ड ने फैसला किया कि आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर एपी द्वितीय वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम तैयार किए जाएंगे। अब इसके आधार पर ही कल रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश बोर्ड के अलावा सीबीएसई बोर्ड भी जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा।

Related Articles

Back to top button