राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत

दandhraroadaccident_650x425_101715101340स्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली: बारातियों को ले जा रहे मिनी ट्रक के एक बस से टकरा जाने से तीन बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. यह घटना शनिवार को आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिले के कंदूकुर शहर के पास हुई.

पुलिस ने कहा कि कंदूकुर से बारातियों को ले जा रहा एक मिनी ट्रक विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया. कंदूकुर के पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण ने बताया कि मिनी ट्रक में सवार 13 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई.

टक्कर के बाद बस में आग लग गई. चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए. बस में कोई यात्री नहीं था. घायलों को ओंगोले स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिनी ट्रक में 40 लोग सवार थे. दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया.

 

 

Related Articles

Back to top button