उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

आगरा में देर रात सिलेंडर फटने से पांच की मौत, कई घायल


आगरा : इरादत नगर के गांव डाढ़की में सोमवार को खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए, इनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। डाढ़की गांव निवासी मान सिंह के घर में सोमवार शाम को खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई।

खाना बना रही युवती के शोर मचाने पर मान सिंह समेत घर के चबूतरे पर बैठे दो दर्जन लोग वहां पहुंच गए। वह आग बुझाने की कोशिश करने लगे, इसी दौरान सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हो गया। वहां मौजूद पांच लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। धमाके से मकान की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। पुलिस के मुताबिक महावीर, गिरिराज, कमल और मनोज की मौत की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button