National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

आज रात भारत लाया जा सकता है छोटा राजन, इंटरपोल अधिकारी ने दी जानकारी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  chhota-rajan_650x400_61446523372मुंबई: इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार हुए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मंगलवार को मुंबई लाया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह एलान किया है। उसे एक चार्टर प्लेन से भारत लाया जाएगा। उसकी सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

 इंडोनेशिया की बाली जेल में बंद छोटा राजन को भारत लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सीबीआई, दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस की एक संयुक्त पहले ही इंडोनेशिया पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बताया कि राजन बहुत जल्द भारत आ जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि छोटा राजन को मुंबई की आर्थर रोड जेल के अंडा सेल में रखा जाएगा।

गौरतलब है कि छोटा राजन पर हत्या, स्मगलिंग, वसूली और ड्रग तस्करी के करीब 75 मामले दर्ज हैं। इनमें से चार मामले टाडा, एक मामला पोटा और 20 मामले मकोका कानून के तहत दर्ज हैं। 1976 में उस पर पहला केस दर्ज हुआ था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम यह तय करने में लगी है कि किस मामले में उस पर पहले केस चलाया जाए, जिससे कि उसे कानून की गिरफ्त में मजबूती से जकड़ा जा सके। गौर हो कि राजन को चंद दिन पहले इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button