मनोरंजन

आने वाली इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड एक्टर ऋतिर रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वैसे ऋतिक को लेकर एक और खबर इन दिनों सुर्खियों में है कि वो ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं।खबरें तो यहां तक हैं कि रामायण में ऋतिक ‘राम’ का किरदार निभाएंगे और दीपिका ‘सीता’ का। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसी बीच ऋतिक ने फिल्म को और अपने किरदार को लेकर बयान दिया है।

हाल ही में ऋतिक ने बताया कि उन्हें फिल्म ऑफर ही नहीं की गई है। इतना ही नहीं उन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिल्म ऑफर की जाती है तो वो राम का करिदार निभाना पंसद करेंगे।

ऋतिक के मुताबिक, रामायण में हर किरदार में एक खूबी है। राम का किरदार बहुत इंट्रेस्टिंग होगा। अगर उसे थोड़ा सा ग्रे शेड में ढाला जाए, तो वह बहुत ही इंट्रेस्टिंग करिदार बन सकता है’। आपको बता दें कि फिल्म में प्रभास, रावण का रोल निभाने वाले हैं ये भी चर्चा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक की फिल्म ‘वॉर’ दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक नेगेटिव किरदार निभाएंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आएंगे। ये पहली बार है जब दोनों एक्शन हीरो पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले ऋतिक की ‘सुपर 30’ रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

Related Articles

Back to top button