करिअर

आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की करें तैयारी

चालों ऐसे प्रश्नों की तैयारी करते है जो सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है. वैसे भी आपने पिछली प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया होगा तो देखा ही होगा कि समान्य ज्ञान से सम्बन्धित बहुत से प्रश्न आते है. कई बार यह होता है की हमसे मैथ्स, रीजनिंग के सवाल नहीं बन पाते पर यदि हमारा सामान्य ज्ञान,और कंप्यूटर ज्ञान अच्छा है तो हम उस वक्त मैथ्स, रीजनिंग में मिलने वाले नंबर की कमी को पूरा कर सकते है. तो चलो अब करें तैयारी-

आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की करें तैयारी

1.भारत का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर – 32,87,263 वर्ग किमी

2. डुरण्ड रेखा किन देशों की सीमा रेखा है?
उत्तर – अफगानिस्तान पाकिस्तान

3. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है?

उत्तर – 8 राज्यों से

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

4. नाथूला दर्रा  किस राज्य में है? 
उत्तर – सिक्किम

5. दिल्ली किस नदी के किनारे बसा है?
उत्तर – यमुना नदी

6. भारत का सबसे लम्बा बांध कौन सा है
उत्तर – हीराकुंड बांध, उड़ीसा

7. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर है?
उत्तर – कावेरी

8. भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?
उत्तर – वूलर झील, जम्मू कश्मीर

9. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?
उत्तर – उत्तराखण्ड

10. विश्व में चावल के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है?
उत्तर – दूसरा ( पहला चीन )

11. भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किसे है?
उत्तर – डाँ. एम. एस. स्वामीनाथन

12. तम्बाकू भारत में सर्वाधिक कौन सा राज्य उत्पादित करता है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश

13. भारत में श्वेत क्रांति ( दुग्ध उत्पादन ) का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर – डाँ वर्गीज कुरियन

14. भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?
उत्तर – NH 47 A

15. भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था?
उत्तर – 1950

Related Articles

Back to top button