अद्धयात्म

आपकी हथेली पर त्रिकोण या त्रिभुज का निशान है तो जानिए क्या है उसका मतलब…

हाथ पर कई तरह के निशान बनते हैं। इनमें त्रिकोण या त्रिभुज के निशान होने के कई मायने होते हैं। हर पर्वत पर इनका अलग प्रभाव होता है। माना जाता है कि जिस जातक के हाथ में जितना बड़ा त्रिकोण होता है, वह उतने ही बड़े दिलवाला होता है। अगर आपके आथ में भी है त्रिकोण तो जानिए, आप पर इसका क्या प्रभाव हो सकता है… आपकी हथेली पर त्रिकोण या त्रिभुज का निशान है तो जानिए क्या है उसका मतलब...

– समुद्र शास्त्र के अनुसार, हाथ में जितना बड़ा त्रिभुज होगा वह जातक के लिए हमेसा उतना ही भाग्यशाली साबित होता है। ज्यादातर बड़ा त्रिभुज हाथ के बीच में पाया जाता है। 

– जिन जातकों की हथेली के बीच में त्रिकोण होता है, वे जातक शांत और मधुर स्वभाव के होते है। दिन के सच्चे माने जाते हैं। ऐसे जातको का सामाज में अच्छा मान-सम्मान मिलता है। 

– टूटा हुआ या लहरें लिए हुए त्रिकोण बने तो यह व्यक्ति के चरित्र पर संदेह पैदा करता है। 

– हाथ में कोई बड़ा त्रिभुज और उसके अंदर छोटा त्रिभुज बने तो जातक जीवन में उच्च पद प्राप्त करता है। 

– यदि किसी जातक के हाथ में त्रिभुज शुक्र पर्वत पर दिखाई दे तो जातक मन को मोह लेनेवाला और मधुर वाणी का मालिक होता है। 

– मंगल पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति साहसी होता है और करियर के लिए सेना का चुनाव करना पसंद करता है। 

– गुरु पर्वत पर त्रिभुज व्यक्ति को स्वार्थी बनाता है। ऐसे जातक केवल अपने बारे में ज्यादा सोचते हैं। 

– बुद्ध पर्वत पर त्रिशूल जातक को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी बनाता है। 

– सूर्य पर्वत पर बना त्रिभुज जातक को यष दिलाता है। यदि यह त्रिकोण टूटा हुआ हो तो अपयश का सामना करना पड़ता है। 

Related Articles

Back to top button