ज्ञान भंडार

आप किसी से प्यार करते हैं या वासना, सारे राज खोलती है आपके हथेली की लव लाइन, इसके छोटा होने से..

प्यार के बारे में कहा जाता है कि यह हर इंसान के लिए बहुत जरुरी होता है। बिना प्यार के जीवन अधुरा सा लगता है। इसी वजह से हर कोई जीवन में प्यार की तलाश में रहता है। प्यार कई तरह के होते हैं। जैसे माँ-बाप का प्यार, भाई-बहन का प्यार, प्रेमी-प्रेमिका का प्यार। आज हम यहाँ किसी और प्यार के बारे में नहीं बल्कि प्रेमी-प्रेमिका और जीवनसाथी के प्यार के बारे में बात कर रहे हैं। अगर जीवन के कठिन रास्तों पर चलने के लिए कोई जीवनसाथी होता है तो ये कठिन राहें आसान हो जाती हैं।आप किसी से प्यार करते हैं या वासना, सारे राज खोलती है आपके हथेली की लव लाइन, इसके छोटा होने से..

प्यार हमेशा से पवित्र रहा है। इसे ईश्वर का रूप माना जाता है। लेकिन हमेशा से ही कुछ ऐसे लोग रहे हैं, जो प्यार को कलंकित करने से बाज नहीं आये। आज भले ही समय काफी बदल गया हो लेकिन आज भी सच्चे प्यार करने वाले लोग कहीं ना कहीं मिल जाते हैं। हालाँकि आज के समय में प्यार का इस्तेमाल करने वाले लोग ज्यादा हैं। प्यार और वासना दोनों अलग-अलग चीजें हैं। प्यार में इंसान किसी के मन को प्रेम करता है, लेकिन वासना में मन से ज्यादा महत्व उस व्यक्ति का तन होता है।

कहा जाता है कि इंसान के शरीर के कुछ अंग उसके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके भूत-भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हथेली की हृदय रेखा दिल से जुड़ी भावनाओं के बारे में बताती है। इसे हार्ट लाइन के नाम से भी जाना जाता है। साधारणतया किसी भी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा इंडेक्स फिंगर या मिडिल फिंगर से शुरू होते हुए सबसे छोटी वाली उंगली के नीचे तक जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इसे देखकर कई बातें जानी जा सकती हैं।

हृदय रेखा बताती है ये:
*- जिन लोगों की हथेली में हृदय रेखा इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर के बीच से शुरू होती है वो लोग स्वभाव से सच्चे और शांत होते हैं।

*- जिस व्यक्ति की हथेली में यह लाइन छोटी हो और मिडिल फिंगर से शुरू होकर छोटी वाली उंगली के नीचे तक जाए, उसके प्रेम में वासना होती है। ऐसा होने पर व्यक्ति स्वार्थी भी होता है।

*- अगर जिस व्यक्ति की हथेली में यह लाइन एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर तक जाए तो वह व्यक्ति वर्तमान में जीने वाला होता है। ऐसे लोग सपनों की दुनिया में भरोसा नहीं करते हैं। ये लोग स्वभाव से भावुक होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनके अन्दर जलन की भावना भी होती है।

*- जिन लोगों में यह रेखा अधिक लाल और गहरी होती है वो लोग स्वभाव से तेज होते हैं। कई बार ये गलत आदतों का शिकार भी हो जाते हैं।

*- जिन लोगों की हथेली में दो हृदय रेखा हो और किसी तरह का दोष ना हो तो व्यक्ति की बुद्धि सात्विक हो सकती है।

*- जिसकी हथेली में यह रेखा बीच में टूट गयी हो, उसके प्रेम सबंधों में बिखराव हो सकता है।

*- जिन लोगों की हृदय रेखा पतली और हल्की होती है उनके स्वभाव में थोड़ा रूखापन होता है।

*- जिन लोगों में हृदय रेखा इंडेक्स फिंगर के नीचे से शुरू होती है वो लोग दृढ़निश्चयी और आदर्शवादी होते हैं। कई बार ये मानसिक रूप से परेशानी का भी संकेत देती है।

Related Articles

Back to top button