मनोरंजन

आयशा टाकिया के बेटे के सामने बेबो का तैमूर भी है जीरो, यह जानकर करीना को लगा तगड़ा झटका

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर किसी स्टार किड की सबसे ज्यादा चर्चा लोगों के बीच होती है तो वह स्टार किड कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर खान ही है । जन्म के बाद से ही लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला तैमूर इतना ज्यादा क्यूट है कि उसे आज अमूमन हर एक व्यक्ति एक ना एक बार देखना जरूर चाहता है। तैमूर को देख लेने के बाद लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि शायद उसके जैसा क्यूट स्टार किड कोई और नहीं है। परंतु हम आपको बता दें कि यह लोगों की गलतफहमी है क्योंकि आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया के बेटे मिकेल के बारे में बताने वाले हैं जो कि क्यूटनेस के मामले में तैमूर से भी काफी आगे हैं।

आपकी जानकारी के लिए आपको यह बात बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया ने बॉलीवुड पर्दे पर आई फिल्म Wanted में काम करने के बाद शादी रचा ली थी। शादी रचाने के साथी आयशा टाकिया ने फिल्मों में काम करना भी छोड़ दिया था। शादी के बाद आयशा टाकिया का एक बेटा हुआ जो कि आज लगभग 4 साल का है।

आयशा टाकिया के बेटे मिकेल की बात करें तो वह आए दिन अपनी तस्वीरों की वजह से लोगों के बीच सुर्खियों की एक वजह हुआ करता है। दिखने में बेहद ही क्यूट और प्यारा लगने वाले मिकेल को देखकर आप भी कुछ पलों के लिए तैमूर को भूल जाएंगे।

आयशा टाकिया की बात करें तो आयशा लगभग 4 साल तक अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध गई। शादी के बंधन में बंधने के बाद से आयशा टाकिया बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से दूरियां बनाकर रखी हुई है। परंतु सोशल मीडिया पर आयशा काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है।

आये दिन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली आयशा अपनी और अपने बेटे की तस्वीरों को लोगों के बीच साझा किया करती है। इसके साथ ही साथ अपने बेटे की कुछ वीडियोज भी लोगों के बीच साझा करती है। यही वजह है कि आज आयशा टाकिया का बेटा मिकेल छोटी सी उम्र में लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है।

9 साल से बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से दूरियां बनाकर रखने वाली आयशा टाकिया अपनी किसी न किसी हरकत की वजह से मीडिया की नजरों में बनी रहती है। इसके साथ ही साथ वह लोगों के बीच अपनी हरकतों की वजह से ही सुर्खियां बटोरती है।

आपको बता दें कि आयशा टाकिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत पर्दे पर आई फिल्म टार्जन द वंडर कार से किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को देखने के बाद उन्हें कई सारे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस फिल्म में काम करने के बाद से अबतक आयशा टाकिया कई सारी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन करती हुई नजर आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button