अद्धयात्मटॉप न्यूज़फीचर्ड

आर्थिक राशिफल : जानिए रुपये पैसों के मामले में आज कितने लकी रहेंगे आप

12 अक्टूबर आर्थिक राशिफल : जानिए रुपये पैसों के मामले में आज कितने लकी रहेंगे आपमेष:

काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी।

वृषभ:

आज आप पूरे उत्साह से जो काम करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी। पुराने समय से रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन:

फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले सकते है। आगे के दो-तीन दिन आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। शाम के समय शॉपिंग  का प्लान बनेगा।

कर्क:

आज आपका मन अध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह:

जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन में बढ़ोतरी की चर्चा हो सकती है।

कन्या:

रचनात्मक कामों में रूचि बढ़ेगी। इधर उधर की बातों के बजाय अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। कुछ समय के लिए पैसे की समस्या आएगी लेकिन टल भी जाएगी।

तुला:

घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजर रखें।

वृश्चिक:

अपने विचार को अमल में लाने का मौका मिलेगा। राजनीति में रूचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है, लेकिन रिश्तों को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

धनु:

ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें। आपको  कुछकर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं करनी पड़ेगी।

मकर:

घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एकबार आप अपने काम को निपटाने लगेंगे तो काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कुंभ:

सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा।

मीन:

ऑफिस में सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नजीते शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button