अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 05 अप्रैल 2018, जानिए आज पैसो के मामले में कैसा जायेगा आपका दिन…

मेष- कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है।आर्थिक राशिफल: 05 अप्रैल 2018, जानिए आज पैसो के मामले में कैसा जायेगा आपका दिन...वृष- राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मिथुन- किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। 

कर्क- चन्द्रमा पंचम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। 

सिंह- आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। 

कन्या- रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ कार्यों में खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। 

तुला- आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। 

वृश्चिक- सेहत के मामले में परेशानी रह सकती है। खर्च भी होंगे और मानसिक तनाव भी बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में संयम से काम लें। 

धनु- आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। 

मकर- आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। 

कुंभ-अकारण विवाद हो सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें। 

मीन- सगे-संबंधियों से लेन-देन में सावधानी बरतें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।

 
 

Related Articles

Back to top button