उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्ड

आर्यकुल कॉलेज में मनाया गया तीज महोत्सव

लखनऊ। बिजनौर-चन्द्रावल स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेजेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बी0टी0सी0 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भिन्न प्रकार की मेंहदी लगायी। प्रतियोगिता का निर्णय विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण गोपाल सिंह एवं डायरेक्टर श्री सशक्त सिंह ने मिलकर लिया। इस प्रतियोगिता में प्रज्ञा (बी.टी.सी.) ने प्रथम बाजी मारी, दूसरे स्थान पर श्रद्वा तथा तीसरे स्थान पर कात्यायनी अवस्थी (बी.टी.सी.) एवं संध्या रही।
कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के अलावा मैनेजमेन्ट व एजुकेशन की विभागाध्यक्ष अंकिता अग्रवाल के साथ ही साथ शिक्षकों में एच.आर. प्रमुख नेहा वर्मा, डा0 अजय शुक्ला, नीलम पाण्डेय, आकांक्षा शुक्ला, गीता मिश्रा, प्रणव पाण्डेय, स्तुति वर्मा एवं रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button