मनोरंजन
आलिया भट्ट ने शादी के सवाल पर दिया ऐसा जवाब, की रणबीर कपूर के उड़ गये होश

बॉलीवुड के यंग कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आलिया अक्सर रणबीर और उनकी फैमिली के साथ नजर आती हैं। बीते दिनों आलिया, रणबीर कपूर के साथ उनके बीमार पिता ऋषि कपूर से मिलने अमेरिका गई थीं। इस बीच चर्चा है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है। हाल में आलिया ने अपनी शादी को लेकर बातचीत की।
आलिया से जब इस साल शादी करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को अब थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। पिछले साल बॉलीवुड से दो खूबसूरत शादियां हुई हैं। मुझे लगता है अब हमें थोड़ा चिल करना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, फिल्मों में काम करना चाहिए और बाकी चीजे बाद में देखी जाएंगी।’ आलिया के इस जवाब से लग रहा है कि वो रणबीर से जल्द तो शादी नहीं करने वाली।

रिपोर्ट्स की माने तो बीते साल ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर और आलिया करीब आए थे। ऐसा भी कहा जाता है कि रणबीर की वजह से आलिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप किया था। करण जौहर के शो आलिया ने इस बात का खुलासा किया था रणबीर कपूर उनका क्रश हैं।
आलिया और रणबीर के परिवार वाले भी दोनों के रिश्ते से सहमत हैं। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से सहमत नजर आते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि रणबीर ने आलिया को अपने फैमिली वाट्सएप ग्रुप में भी शामिल कर लिया है। आलिया के पिता महेश भट्ट ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि रणबीर उन्हें पसंद हैं और उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और नतीजा निकालने की जरूरत है।
फिलहाल आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और कल्कि कोचलिन भी हैं। इस फिल्म में आलिया का किरदार बहुत ही दमदार है। फिल्म में वो रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी।