मनोरंजन

आलीशान बंगले से लेकर लग्जरी कार के मालिक हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का संघर्ष बॉलीवुड के लिए कोई कम नहीं रहा। एक वेटर से सुपरस्टार बनने में उन्हें सालों लग गए। मेहनत, लगन और अनुशासन ने अक्षय को वो सफलता दिलाई जिसके बारे में कोई पहुंचना तो दूर, सोच भी नहीं पाता। साल 1991 में ‘सौगंध’ फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।

अक्षय कुमार हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे एक्टर बने हैं। फोर्ब्स लिस्ट में उनका नाम चौथे नंबर पर है और हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में किसी दूसरे भारतीय एक्टर का नाम शामिल नहीं है। इस हिसाब से वो भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार की कुल कमाई 69 मिलियन डॉलर( जून 2018 से जून 2019 तक) यानी करीब 444 करोड़ रूपए है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 150 मिलियन डॉलर यानि 10.74 अरब से भी ज्यादा है। अक्षय कुमार लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं। उनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन, आलीशान बंगला और कई महंगी गाड़ियां है।

बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा स्टार्स ही हैं जिनके पास खुद का प्राइवेट प्लेन है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार भी आते हैं। अक्षय अक्सर अपने इस प्राइवेट जेट से ही सफर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 260 करोड़ रुपये है।

अक्षय कुमार का घर भी किसी महल से कम नहीं है। उनका घर मुंबई के जुहू बीच इलाके में है। बंगले से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है। इसका पूरा इंटीरियर अक्षय कुमार की वाइफ और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने तैयार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले की कीमत करीब 80 करोड़ रूपए है।

अक्षय कुमार कारों के भी बेहद शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार है। रॉल्स रॉयस फैंटम के अलावा उनके पास Bentley Continental Flying Spur भी है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी मोटरसाइकिल भी हैं, इनमें यामाहा वी मैक्स और हार्ले डेविडसन शामिल है।

Related Articles

Back to top button