मनोरंजन

इन अभिनेत्रियों के पिता ने भी सेना अधिकारी बनकर की देश की रक्षा

हाल ही में पुलवामा अटैक के बाद पूरा भारत देश स्तब्ध है हर ओर से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गुंज रहे है वही हर  तरफ से पाकिस्तानियों को बैन करने की मांग की जा रही है फिलहाल आज हम बात कर रहे है उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके पिता भी एक सेना अधिकारी रहे है और इसी के दौरान उन्होनें देश की रक्षा करने में अपनी पूरी जिंदगी गुजारी है।

अनुष्का शर्मा-अनुष्का के पिता आर्मी अधिकारी रहे हैं और वो जानती हैं कि शहीद जवानों के परिवार वालों पर क्या बीत रही होगी। अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में कर्नल रहे हैं।बता दें  अनुष्का की परवरिश आर्मी के माहौल में हुई ही उन्होंने पढ़ाई भी आर्मी स्कूल से की।

प्रियंका चोपड़ा-प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा भी सेना में डॉक्टर रहे हैं। प्रियंका आर्मी माहौल में ही पली बढ़ी है। प्रियंका ने सालों आर्मी में रहते हुए देश की सेवा की है। प्रियंका के पापा ही नहीं मम्मी भी सेना में फिजीशियन रही हैं।बताना चाहेंगे प्रियंका के पिता साल 2013 में गुजर गए थे। वही हाल ही में देश पर आतंकी हमला हुआ तो प्रियंका को बहुत दर्द हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई।

ऐश्वर्या राय-  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के पिता कृष्ण राज राय आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे। वो घर में कड़ा अनुशासन रखते थे। ऐश्वर्या और उनके भाई घर पर सारे काम तय रूटीन में करते थे। ऐश्वर्या के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐश्व्र्या समय समय पर अपने पिता को याद करती रहती है।

नेहा धुपिया- इस लिस्ट में नेहा का नाम भी शामिल है बता दे नेहा धुपिया ने भारतीय सेना की जिदंगी को बहुत ही करीब से जीया है। उनके पिता प्रदीप धुपिया नेवी में कमांडर थे। नेहा की पढ़ाई नेवी के स्कूलों में हुई है।

प्रीति जिंटा – अभिनेत्री के पिता भी आर्मी में थे। उनके पिता आर्मी में ए़डमिन विभाग में थे। प्रीति जब 13 साल की थी तो सड़क हादसे में उनके पापा गुजर गए थे। जिसके बाद प्रीति हर रोज अपने पिता को याद करती रही है।

Related Articles

Back to top button