मनोरंजन

इन 10 एक्ट्रेसेस की शादी की अंगूठी हैं सबसे महंगी, इनके सामने सोनम और अनुष्का की रिंग कुछ नही है

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खुबसूरत अभिनेत्रियाँ अक्सर अपने फैशन, फिल्मो और अपने रिश्तों को लेकर चर्चा मे रहती हैं, हाल ही में फिल्म जगत की फैमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी की है, अपनी शादी में दोनों बहुत पैसा खर्च किया है, खबरों की माने तो दीपिका ने 20 लाख का मंगल सूत्र पहना था, वही उनकी सगाई की अंगूठी की कीमत करोड़ो में है। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की किन किन अभिनेत्रियों ने कितनी महंगी रिंग पहनी थी अपनी शादी में।

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी फिल्म जगत की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। बता दे की सोनम ने भी अपनी शादी में बहुत ही महंगी रिंग पहनी थी, सोनम की इस अंगूठी में बहुत बड़ा हीरा जड़ा हुआ दिखा। आपको बता दें कि सोनम और आनंद की सगाई सेरेमनी का कहीं जिक्र नहीं हुआ। खबरों के मुताबिक सोनम की इस सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख बताई जा रही है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय सुपरस्टार अमिताभ बच्‍चन के बेटे अभिनेता अभिषेक बच्‍चन ने पत्‍नी ऐश्वर्या को 53 कैरेट सॉलिटेयर वाली अंगूठी दी थी। इस अंगूठी कीमत 50 लाख रुपये है। दोनों की शादी अप्रैल 2007 में हुई थी।

श‍िल्‍पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत और फिट अभिनेत्री श‍िल्‍पा शेट्टी की शादी भी बहुत चर्चा में रही थी। बताया जाता है कि उनकी अंगूठी में 20 कैरेट का सॉलिटेयर है। अंगूठी की कीमत तीन करोड़ रुपये है। श‍िल्‍पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से नवंबर 2009 में शादी की थी।

जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक है, जेनेलिया डिसूजा अभिनेता रितेश देशमुख के साथ की है, दोनों की जोड़ी फिल्म जगत की खुबसूरत जोड़ी में से एक है। जेनेलिया की खूबसूरत रिंग भी थी। जेनेलिया और रितेश की शादी 3 फरवरी 2012 में हुई थी।

लारा दत्ता

अभिनेत्री लारा और महेश की शादी 16 फरवरी 2011 में हुई थी। लारा दत्ता पति महेश भूपति ने लारा के लिए खुद 4 कैरेट की अंगूठी को डिज़ाइन किया। लारा हर जगह इस रिंग को फ्लॉंट करते हुए दिखती हैं।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो अभिनेत्री करीना कपूर को डायमंड बहुत पसंद हैं। ऐसे में सैफ ने साल 2012 में शादी के वक्‍त अपनी लेडी लव को इम्‍प्रेस करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और उन्‍हें 5 कैरेट प्‍लेटिनम बैंड वाली डायमंड रिंग पहनाई।

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक एक्‍ट्रेस रानी मुखर्जी और डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर आदित्‍य चोपड़ा ने चुपचाप अप्रैल 2014 में शादी की थी। शादी से पहले तक रानी सबसे अपनी अंगूठी छिपाती थीं, लेकिन अब वो खुलकर उसे फ्लॉन्‍ट करती हैं। रानी ने भी अपनी शादी में बहुत महंगी रिंग पहनी थी।

मीरा राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हाल ही में अपने दुसरे बेटे को जन्म दिया है, बता दे की शाहिद कपूर ने मीरा को जूलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी की रिंग पहनाई। इस अंगूठी की कीमत लगभग 23 लाख रुपए बताई गई। शाहिद-मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 1 करोड़ की रिंग पहनाई। इस रिंग को बनवाने में विराट कोहली को तीन महीनों का वक्त लगा। यह ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर से डिज़ाइन करवाई गई थी।

असिन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म गजनी फिल्म से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री असिन ने जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्‍स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी। इस अंगूठी में 20 कैरेट का सॉलिटेयर लगा हुआ है, उनकी इंगेजमेंट रिंग की कीमत 6 करोड़ रुपये है। जिसे बेल्‍जियम से मंगवाया गया था। इसके अलावा अंगूठी में असिन और राहुल के नाम के शुरुआती अक्षर यानी कि A और R भी हैं। साथ ही इसमें राहुल की तरफ से आसिन के लिए एक मैसेज भी लिखा हुआ है।

Related Articles

Back to top button