मनोरंजन

इस एक्टर ने शूट के दौरान काजल अग्रवाल को जबरन कर लिया था किस

फिल्म ‘सिंघम’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का जन्म 19 जून 1985 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। काजल की बड़ी बहन निशा अग्रवाल भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालमय फिल्मों में काम किया है।

इस एक्टर ने शूट के दौरान काजल अग्रवाल को जबरन कर लिया था किसकाजल ने सेंट एनी हाई स्कूल से पढ़ाई की। जो कि मुंबई का एक बेहतरीन स्कूल है। उसके बाद काजल ने केसी कॉलेज मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन मास मीडिया स्ट्रीम में पूरी की। उन्होंने कॉलेज टाइम में ही सोच लिया था कि मॉडलिंग में करियर बनाना है। ऐसे में उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।

फाइनल ईयर तक पहुंचते-पहुंचते काजल ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ से डेब्यू किया था। फिल्म में वो दीया मिर्जा की सहेली के किरदार में थीं जो काफी छोटा रोल था। इसके बाद उन्होंने निर्देशक तेजा की फिल्म ‘लक्ष्मी कलयाणम’ के जरिए कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

काजल अग्रवाल के साथ कई विवाद भी जुड़े रहे। 2014 में एफचएम मैगजीन के लिए उनकी एक टॉपलेस फोटोशूट सोशल मीडिया पर छा गई। हालांकि काजल के अनुसार उन्होंने ऐसा कोई फोटोशूट कराया ही नहीं। उनका कहना था कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

बॉलीवुड फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में काजल और रणदीप हुड्डा का लिपलॉक सीन था। खबरों की मानें तो इस सीन के बारे में काजल को पहले से पता नहीं था और रणदीप हुड्डा ने उन्हें अचानक किस कर लिया था। जिससे काजल नाराज हो गई थीं। बाद में फिल्ममेकर्स के मनाने पर उनका गुस्सा शांत हो पाया था।

Related Articles

Back to top button