मनोरंजन

इस खूबसूरत लड़की से शादी करने जा रहे हैं वरुण धवन, नाम सबको चौंका देगा

बॉलीवुड जगत से जुड़े कलाकारों की एक के बाद एक होती शादियों को देखकर ऐसा लगने लगा है मानो इन दिनों बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में शादियों का एक दौर सा चल पड़ा है। आपको पहले से ही यह मालूम होगी कि बीते 8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए। सोनम की शादी के 1 दिन बाद ही नेहा धूपिया की शादी की खबरें लोगों के बीच आयी और नेहा धूपिया के शादी के 1 दिन बाद बॉलीवुड जगत के जाने माने गायक और कलाकार हिमेश रेशमिया की शादी के खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया। अब इन दिनों ऐसी खबरें आ रही है कि बॉलीवुड जगत के एक जाने-माने अभिनेता बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वह अभिनेता। तो चलिए आपको भी बताते है उस अभिनेता के बारे में…

आपकी जानकारी के लिए आपको यह बात बता दें कि जिस अभिनेता की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के बीच वायरल हो रही है वह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड जगत के हैंडसम हीरो वरुण धवन है। वरुण धवन की बात करें तो आज उन्हें लाखों की संख्या में लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। खासकर लड़कियां उनके लुक और उनकी बॉडी के ऊपर मरती है । हजारों की संख्या में लड़कियां उनकी पर्सनालिटी की आज दीवानी हो चुकी है। आज तक उनके अफेयर से जुड़ी खबरें कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं आई है। परंतु आज उनसे जुड़ी खबरों के बीच आ रही है की वह अपना दिल इस खूबसूरत सी लड़की को दे चुके हैं।

खबरों के मुताबिक जिस लड़की से वरुण धवन आने वाले वक्त में शादी करने वाले हैं वह लड़की कोई और नहीं बल्कि नताशा दलाल है। ऐसा कहा जाता है कि वरुण धवन नताशा को काफी ज्यादा प्यार किया करते हैं और दोनों काफी लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में भी है। हाल के दिनों में ही वरुण ने इस बात का जिक्र लोगों के सामने किया था कि वह आने वाले कुछ दिनों में नताशा को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे।

अब तक कई सारी पार्टी और शो में एक साथ देखे जा चुके नताशा और वरुण कि इस जोड़ी को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। नताशा की बात करें तो वह पेशे से एक फैशन डिजाइनर है जो कि इन दिनों मुंबई में रह रही है। खूबसूरती के मामले में नताशा बॉलीवुड जगत की बड़ी से बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नजर आती है।

ऐसा बताया जा रहा है कि वरुण धवन नताशा के साथ मई या जून के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले नताशा और वरुण के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। उनके ब्रेकअप के पीछे की वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था। परंतु उस वक्त वरुण ने इस मुद्दे के ऊपर कुछ भी बोलने से इंकार किया था।

अब इन दिनों ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक बार फिर से एक दूसरे के काफी ज्यादा नजदीक आ चुके हैं और दोनों के बीच हुई अनबन अब खत्म हो चुकी है। अब आने वाले वक्त में देखना यह होगा कि आखिर वरुण धवन कब तक शादी के बंधन में बंधते हैं।

Related Articles

Back to top button