मनोरंजन

इस जोड़े ने कई बार एक साथ पकडे जाने के बाद भी नहीं खोले आपने राज, एक बार फिर आये मिडिया की नज़रों में

नई दिल्ली: पहले कई बार चर्चा में रहे कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई दिनों से एक साथ देखे जा रहे है। लेकिन अभी तक इन लोगो ने अपने रिश्ते को क़ानूनी मयता नहीं दी है। लेकिन कई बार रिश्तों पर सच्चाई की मुहर के लिए किसी ऑफिशियल एनाउंसमेंट की जरूरत नहीं होती। कुछ ऐसा ही लग रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर, क्योंकि यह जोड़ा पहले जहां कई शोज में एक साथ नजर आया वहीं यह दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर हाथ पकड़े नजर आए हैं। वहीं मीडिया के कैमरे सामने आते ही दोनों ने अगल-अलग गेट से बाहर निकलना ठीक समझा। मंगलवार को मलाइका अरोड़ा अपने सो कॉल्ड बॉयफ्रैंड के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। कहा जा रहा है कि दोनों इटली से मलाइका का 45 वां जन्मदिन सेलीब्रेट करके वापस आए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने भी एक ही फ्लाइट से यात्रा की। हालांकि, जब दोनों मुंबई में उतरे, तो उन्होंने सामने आने वाली फैंस की भीड़ और मीडिया से बचने के लिए अलग-अलग गेट से एग्जिट होना पसंद किया। वहीं दोनों के एयरपोर्ट वीडियो देखने पर महसूस किया जा सकता है कि यह सेलीब्रेशन कुछ ज्यादा ही बेहतरीन रहा है।

Related Articles

Back to top button