अजब-गजब

इस देश को कहा जाता है महिलाओं का नर्क, वजह जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

ये बहुत अजीब है आज भी दुनिया में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर महिलाओं के साथ अत्याचार आज भी होते हैं। उन जगहों के बारे में ये कह सकते हैं कि वो जगह महिलाओं के लिए किसी नर्क से कम नहीं है। रीती रिवाजों के चलते इतनी परम्पराएं बना दी जाती है कि महिलाओं को उसमें झोंक दिया जाता है। आज एक ऐसी ही जगह के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जहां महिलाओं के साथ कुछ ऐसा ही होता है।इस देश को कहा जाता है महिलाओं का नर्क, वजह जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
महिलाओं का नर्क:
ऑस्ट्रेलिया में उत्तर में स्थित पापुआ न्यू गिनी गांव को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माना जाता है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां 70 प्रतिशत महिलाओं का उनके जीवनकाल में बलात्कार किया जाता है या फिर उन्हें किसी ना किसी तरह के यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है।
सर्वे में हुआ खुलासा:
जब यहां के लोगों से मुलाकात की गई तो कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो इसे चलने देना चाहती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी मिली जो अब इसे सहन नहीं करना चाहती और उनका कहना है कि ये सब सहन नही किया जाएगा। इस देश के बारे में अगर बात की जाए तो यहां बहुत कम ऐसे लोग हैं जिन्हें महिलाओं पर अत्याचार करने की सजा मिली होगी।
क्या कहते है आंकड़े:
यहां के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनवरी से लेकर मई 2018 तक घरेलू हिंसा के करीब 6,000 मामले दर्ज किये गए हैं। लेकिन इसी के साथ उनका ये भी कहना है कि ऐसे मामले यहां पर कम ही दर्ज होते हैं।

Related Articles

Back to top button