मनोरंजन

इस हॉट मॉडल ने बर्बाद कर दिया फुटबॉलर जेम्स का करियर

कोलंबियाई फुटबॉलर जेम्स रोड्रिग्स ने अपनी पत्नी डेनियल से तलाक लिया था जिसके बाद कायस लगाए जा रहे थे कि उनकी शादी रूस की मॉडल की वजह से टूटी है। बता दें कि उस मॉडल का नाम हेल्गा लवकाटी है। फीफा वर्ल्ड कप में भी दोनों के बीच नजदीकियां काफी चर्चित हुई थीं।

इस हॉट मॉडल ने बर्बाद कर दिया फुटबॉलर जेम्स का करियर फुटबॉलर जेम्स ने डेनियल से 2011 में शादी की थी। वो जेम्स के टीम मेट डेविड ओस्पिना की बहन हैं। डेनियल ने 2013 में एक बेटी को जन्म भी दिया था। कहा जाता है कि हेल्गा की वजह से ही दोनों अलग हुए थे। मालूम हो कि पुर्तगाली स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने ही एक पार्टी में हेल्गा और जेन्म को एक दूसरे से मिलवाया था।

जिसके बाद से दोनों दोस्त बन गए और खूब बातें करने लगे। फीफा विश्व कप के वक्त जेम्स ने डेनियल से अपनी शादी तोड़ ली थी। बता दें कि जेम्स हेल्गा को डेट कर रहे थे। फीफा विश्व कप के वक्त हेल्गा सुर्खियों में लगातार बनी हुई थीं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी सेक्सी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर हेल्गा के 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि जेम्स हेल्गा से 3 साल पहले मिले थे। जेम्स विश्व कप में अच्छा नहीं खेले थे जिसके बाद इस चीज का जिम्मेदार हेल्गा को बताया गया था। हेल्गा जेम्स के करियर और शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करनी की वजह अपने आप को नहीं मानती हैं। मालूम हो कि रूस की हेल्गा बड़ी मॉडल हैं, कई लिंगरी और बिकनी ब्रैंड्स का प्रचार वो करती हैं।

Related Articles

Back to top button