उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

उत्तरप्रदेश की बड़ी खबरे…

img-big-mau-news-12-marबहेड़ी/ बरेली = खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक,पिता पुत्र समेत तीन लोगों की दर्द नाक मौत, उत्तराखंड के किच्छा वार्ड 2 के निवासी थे तीनों मृतक, हाईवे पर स्थित खालसा ढावे के मंडनपुर पुर पर हुआ हादसा ।

लखनऊ: राज्यपाल रामनाईक ,सीएम अखिलेश यादव व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री  रामनरेश यादव के आवास पहुच कर दी श्रृद्धांजलि। माल एवेन्यू स्थित आवास पर लगा तांता।

अलीगढ़। मानवाधिकार आयोग ने बुलन्दशहर के सीओ शैेलेन्द्र कुमार, खुर्जा नगर थाना प्रभारी केएन मिश्रा, एस आई विनीत, सुनीता पचौरी पर लगाया 30 हजार का जुर्माना। अलीगढ़ के  गूलर रोड निवासी संजय के अपनी पत्नी संध्या से चल रहे विवाद में रिश्वत का था आरोप। खुर्जा नगर थाने में दर्ज था मामला। खुर्जा नगर थाना पुलिस अकाउंट नंबर लेने संजय से मिली।

गोंडा में भी बदले सपा जिलाध्यक्ष। शिवपाल के नजदीकी सुरेश शुक्ल को मिली जिम्मेदारी। 20 नवंबर को जारी पत्र में दिया गया 10 दिन में नई कार्यकारिणी के गठन का निर्देश। पूर्व जिलाध्यक्ष महफूज खां गोंडा बलरामपुर सीट से एमएलसी भी हैं।

मंगलायतन विवि में राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह. राज्यपाल पंहुचे।

2:23 पर राज्यपाल ने सँभाला माइक। पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव को दी श्रद्धांजलि।

भारत दुनिया का सबसे पुराना सांस्कृतिक देश है. हमारा देश एकता बंधुता का परिचय देता है. उत्तर से पश्चिम अलग अलग भाषा सुनने को मिलती हैं.  पहनावा अलग अलग होने के बाद भी हम एक हैं. इसकी पहचान दुनिया को करानी चाहिये. वसुदेव कुटुम्बकम का संदेश दुनिया को भारत ने दिया है….. राज्यपाल

फतेहपुर ब्रेकिंग —बिंदकी कुवंरपुर रोड में पनई गाँव के मोड़ पर छात्रों से भरा टेम्पो पलटा। 5 छात्र घायल। घायलों में तीन छात्राएं शामिल। सभी सीएचसी में भर्ती। दो की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

Related Articles

Back to top button