उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

उप्र : मंदिर गई सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- police-generic_650x400_81441621302झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के गरौठा थाना अंतर्गत ग्राम ताई में मंदिर गई सात वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गरौठा थानांतर्गत ग्राम ताई निवासी आयोध्या की सात वर्षीय मासूम बच्ची अनामिका मंदिर गई हुई थी। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता को उसकी चिंता सताने लगी और उन्होंने उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें अनामिका का शव उनके ही वाड़े में पड़ा हुआ मिला। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई।

इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस के अनुसार, अनामिका की अज्ञात कारणों से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button